गजल ( हिन्दी ) जा रहा तेरी दुनिया से
जा रहा तेरी दुनिया से, खुश तुम रहो
प्यार पाओ सदा ,ना तुम आंसू भरो
जा रहा तेरी दुनिया से --------------
जिंदगी में किसे ,ना यह गम है मिला
प्यार जिसने किया ,उसको आंसू मिला -2
पी रहा आसू मैं ,न यह गम तुम करो
जा रहा तेरी दुनिया से ----------------
वक्त ढल जाता है ,ना वो आता है कल
आस रह जाती है, सब चला जाता संग -2
आस मेरी जली ,यह खुशी तुम सहो
जा रहा तेरी दुनिया -----------------
सोचते हैं सभी, ना किसी को मिला
आज जग से रही ,ना कोई मेरी गिला -2
मौत चाही मैंने ,ना तुम गम यह करो
जा रहा तेरी दुनिया से ---------------
फूल चुनते हैं सब, काटे लेते नहीं
कौन हो तुम मेरे , गैरो से कहते यही 2
आज मैंने सुना , ना यह तुम कल सुनो
जा रहा तेरी दुनिया से ,खुश तुम रहो
प्यार पाओ सदा ,न तुम आसू भरो- 2
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not spam.