भक्ति गीत (हिन्दी) मेरे भोले भण्डारी

मेरे भोले भंडारी , मेरे भोले भंडारी
अब तो आ जाओ ,मुझ पर भी विपदा है भारी
 मेरे भोले भंडारी मेरे भोले भंडारी ---------
       जगत पिता जगदीश्वर मेरे ,तुम हो जगत रचयिता 
       बिन इच्छा के इस जग मे प्रभु, कुछ भी ना है होता 
        मेरी नैया पार करो ,जग के हे पालन हारी 
        मेरे भोले भंडारी ----------------------
शरण तुम्हारी जब से आए ,कुछ भी ना  अब भाये
 हाथ तुम अपना रख दो सर पर ,और कहां हम जाएं
 कहता जग यह सारा प्रभु ,तेरी महिमा है भारी 
मेरे भोले भंडारी -----------------------
          दुनिया तेरी शक्ति जाने ,तुझको देव ही माने
       शीश जटा और हाथ त्रिसूल है ,गले में नाग को डाले 
       मेरी इच्छा पूर्ण करो है , हे कैलाश के भस्म धारी
       मेरे भोले भंडारी मेरे भोले भंडारी----------------

                                       (प्रभात द्विवेदी) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरती (जगदंबे जगत जननी )

गजल (तू क्या जाने दर्द हमारा)