भक्ति गीत ( हिन्दी) सहारा देना हे भगवन

सहारा देना हे भगवन ,सहारा मांगने आया हूं
 हाथ मेरे है खाली ,कुछ ना साथ में लाया हूं 
सहारा देना हे भगवन -----------------
   कहती दुनिया जगत पिता तू ,तेरी शक्ति निराली 
   आए तेरे दर पर जो भी,  हाथ ना जाए खाली
    बिनती सुनना हे भगवन ,यही मैं कहने आया हूं 
    हाथ मेरे है खाली, कुछ ना साथ में लाया हूं
    सहारा देना हे भगवन ----------------------
क्या मांगू मैं तुमसे भगवन ,तू तो सब कुछ जाने 
तेरी महिमा बड़ी निराली ,सबको तू पहचाने 
मेरी आश करो पूरी, यही मैं आशा लाया हूं 
हाथ मेरे है खाली ,कुछ ना साथ में लाया हूं 
सहारा देना हे भगवन --------------------------
     शरण में तेरी जो कोई आता  भवसागर तर जावे 
     हाथ तेरा हो सर पर जिसके, विपदा पास ना आवे 
    प्रभुवर सुन लो करुण पुकार ,यही मैं साथ में लाया हूं
     हाथ प्रभात के खाली ,कुछ ना साथ में लाया हूं
     सहारा देना हे भगवन-------------------------
                                 (प्रभात द्विवेदी) 

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

आरती (जगदंबे जगत जननी )

भक्ति गीत (हिन्दी) मेरे भोले भण्डारी

गजल (तू क्या जाने दर्द हमारा)