भक्ति गीत (हिन्दी) आन बचाओ लाज बचाओ
आन बचाओ लाज बचाओ ,विनती मेरी सुन जाओ
मुझ पर विपदा आन पड़ी प्रभु ,अपनी महिमा दिखलाओ
आन बचाओ लाज बचाओ -------------------------
भूत पिशाच तुम्हें है प्यारे ,सर्प की माला गले में डाले
चाद भी तेरे सर पर साजे , जटा मे तेरी गंगा साजे
जग के संकट हरने वाले, मेरे संकट हर जाओ
आन बचाओ लाज बचाओ --------------------------
सबको अमृत देकर तूने ,जगकी खातिर विष पी डाला
सबको तूने राज दिया, कैलाश पर अपना डेरा डाला
जग की रक्षा करने वाले ,मुझको पार भी कर जाओ
आना बचाओ लाज बचाओ ---------------------------
जग मे तुमको सब कोई जाने ,तेरी शक्ति को पहचाने
तीन देव मे एक देव तू , भोला नाम से मुझे तुझको जाने
भक्तों पर दया को करने वाले, प्रभात पर हाथ भी रख जाओ आन बचाओ लाज बचाओ------------------------
(प्रभात द्विवेदी)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें
Please do not spam.